{"_id":"6041da35f387944f301485c3","slug":"west-bengal-assam-tamil-nadu-assembly-election-live-updates-tmc-may-announce-its-candidate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल Live : पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी हलचल Live : पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची जारी
Fri, 05 Mar 2021 02:36 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:36 PM IST
सार
- पश्चिम बंगाल के लिए टीएमसी ने जारी की उम्मीवारों की सूची
- नंदीग्राम से लड़ेंगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- आज होने वाली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति हुई रद्द
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक रद्द हो गई है।
ममता बनर्जी के आवास पर चुनाव समिति की बैठक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। बंगाल के मंत्री फरहाद हकीम टीएमसी की चुनाव समिति की बैठक के लिए कालीघाट पर स्थित ममता बनर्जी के आवास पर पहुंच चुके हैं।
केरल के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कल संभव - कांग्रेस
केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान और सीट-शेयरिंग पर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि इस पर कल तक अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के लिए स्क्रीनिंग कमिटी मुलाकात करेगी और केंद्रीय चुनाव समिति से मिलने दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
असम के लिए प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी - भाजपा
इधर असम में भाजपा प्रमुख और पार्टी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि असम में प्रत्याशियों के नाम की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि असम गण परिषद लंबे समय से हमारा साझेदार रहा है। इसके अलावा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल नाम की एक और नई पार्टी है, जिसने बो़डोलैंड क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है और हम उनसे गठबंधन की चर्चा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ स्पष्ट तौर पर सांप्रदायिक हैं। यही नहीं, बंगाल में भी कांग्रेस ने इस्लामिक सांप्रदायिक पार्टी से गठबंधन किया है। अब खुद कांग्रेस नेता इस तरह के पाखंड के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। भाजपा पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कई बार असम जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व में यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। पिछले छह सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने 45 बार उत्तर-पूर्व राज्यों का दौरा किया है। ये किसी भी प्रधानमंत्री के दौरे से बहुत ज्यादा है।
हमारे गठबंधन में सीट-शेयरिंग बड़ा मुद्दा नहीं है : एआईयूडीएफ प्रमुख
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल का कहना है कि हमारे गठबंधन में सीट-शेयरिंग बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि इस बार असम में भाजपा की वापसी ना हो, ये मुख्य मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए सीएए बड़ा मुद्दा है और अंत तक इसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो डी-वोटर की समस्याएं खत्म करने को सुनिश्चित करेंगे।
डीएमके की सीट-शेयरिंग पर चर्चा जारी - कांग्रेस
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि सीट शेयरिंग पर चर्चा लगातार जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आज या फिर कल तक इसी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
असम के लिए 72 उम्मीदवारों के नाम तय
सूत्रों के मुताबिक पहले दौर की बैठक में असम के लिए करीब 72 उम्मीदवारों के नाम तय हो गए। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बैठक में शामिल भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से लड़ें। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।