फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: A BJP worker was found dead in Purbasthali area of Purba Bardhaman today

पश्चिम बंगाल: बर्धमान जिले के पुर्बस्थली इलाके में मृत मिला भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: A BJP worker was found dead in Purbasthali area of Purba Bardhaman today
पुर्बस्थली इलाके में मृत मिला भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता अपने घर के पास मृत पाया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सत्तारूढ़ टीएमसी के सदस्यों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने सुखदेब प्रामाणिक की राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके परिवार और भाजपा ने कहा कि वह पार्टी से जुड़े हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका शव पुरबस्थली क्षेत्र के एक तालाब में मिला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने दावा किया कि भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता प्रामाणिक दो दिन पहले भगवा पार्टी की रैली में भाग लेने के बाद लापता हो गए थे। भाजपा ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पुरबस्थली इलाके में सड़कों पर उतरकर 'उसके हत्यारों को तत्काल सजा' देने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने भगवा पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 'हर अप्राकृतिक मौत का राजनीतिकरण' करने की कोशिश कर रही है। प्रामाणिक की मौत उत्तर 24 परगना में हुए हमले में भाजपा के एक और कार्यकर्ता सैकत भवाल के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है। 

भगवा पार्टी ने हलीशहर में भवाल की मौत के लिए ‘टीएमसी के समर्थन वाले गुंडों' को दोषी ठहराया है लेकिन टीएमसी ने आरोप को नकार दिया है। टीएमसी नेता और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम हत्या की राजनीति में विश्वास नहीं करते।

भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता की मौत को लेकर प्रदर्शन किया

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिजुपुर थाने के बाहर रविवार को प्रदर्शन कर पार्टी के एक कार्यकर्ता के लिए इंसाफ मांगा जिसकी मौत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के कथित हमले में हुई थी। भाजपा विधायक सुभ्रांग्सू रॉय की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बैरीकेड लांघकर थाने में घुसने की कोशिश की। बैरकपुक के पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया है कि मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं और आगे जांच की जा रही है।

पुलिस, विधायक को वापस जाने के लिए मनाने की कोशिश करते हुए भी दिखी। सुभ्रांग्सू रॉय भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल राय के बेटे हैं। राय ने कहा, 'हम चाहते हैं कि पुलिस हमारी पार्टी के सदस्य सैकत भवल पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करे। हलीसहर में भाजपा का आधार मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने के लिए टीएमसी के बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया था।' 

भगवा दल के घर-घर जाकर अभियान के दौरान शनिवार को कुछ लोगों ने भवल को इतना पीटा की उनकी मौत हो गई। हमले में भाजपा के छह अन्य सदस्य जख्मी हुए हैं। सभी को जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भवल को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी द्वारा संरक्षित गुंडों ने भवल की हत्या की है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed