फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: 95 Indian fishermen returned 90 were sent to Bangladesh Agreement made under supervision of ICG

West Bengal: वतन लौटे भारत के 95 मछुआरे, 90 को बांग्लादेश भेजा गया; कोस्ट गार्ड की निगरानी में हुआ समझौता

Sun, 05 Jan 2025 09:24 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Sun, 05 Jan 2025 09:24 PM IST
सार

हाल के महीनों में कई भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था, जब वे अनजाने में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर बांग्लादेशी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

विज्ञापन
West Bengal: 95 Indian fishermen returned 90 were sent to Bangladesh Agreement made under supervision of ICG
ICG - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कई महीनों से एक-दूसरे देश में बंद भारत और बांग्लादेश के मछुआरे आज अपने-अपने वतन लौटे। रविवार को बंगाल की खाड़ी में इनका आदान-प्रदान हुआ। बांग्लादेश ने जहां 95 भारतीय मछुआरों को छोड़ा। वहीं भारत ने 90 बांग्लादेशी मछुआरे बांग्लादेश को सौंपे। उल्लेखनीय है कि पूरी प्रक्रिया पर भारत और बांग्लादेश की कोस्ट गार्ड की निगरानी हुई।

विज्ञापन

West Bengal: 95 Indian fishermen returned 90 were sent to Bangladesh Agreement made under supervision of ICG
ICG - फोटो : Amar Ujala

एक बयान के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल और बांग्लादेश तटरक्षक बल के बीच समन्वित मछुआरों के आदान-प्रदान में, आईसीजी जहाज वरद और अमृत कौर ने 95 भारतीय मछुआरों और चार भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षित रूप से भारत वापस भेजा, जबकि 90 बांग्लादेशी मछुआरों, जिनमें डूबे हुए मछली पकड़ने वाली नाव "कौशिक" से बचाए गए 12 मछुआरे भी शामिल हैं, को बांग्लादेश तटरक्षक बल को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

West Bengal: 95 Indian fishermen returned 90 were sent to Bangladesh Agreement made under supervision of ICG
ICG - फोटो : Amar Ujala

हाल के महीनों में कई भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था जब वे अनजाने में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर बांग्लादेशी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। इसी तरह के हालात में कई बांग्लादेशी मछुआरों को भारतीय अधिकारियों ने भी गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक, जो भारतीय मछुआरे वापस लौट रहे हैं उनमें अधिकांश दक्षिण 24 परगना के काकदीप और नामखाना के निवासी हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सभी को सोमवार को गंगासागर लाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed