फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: 1st World Film Festival Kolkata begins

West Bengal: प्रथम विश्व फिल्म महोत्सव कोलकाता का हुआ आगाज, दिखाईं जा रही हैं दुनियाभर की फिल्में

Sat, 24 Sep 2022 01:43 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Sep 2022 01:43 PM IST
सार

West Bengal: पहले विश्व फिल्म महोत्सव कोलकाता में भारत सहित बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, ईरान, किर्गिस्तान, रूस, पुर्तगाल, मिस्र, मोरक्को, ब्राजील, इक्वाडोर और अन्य देशों की फिक्शन फिल्में दिखाई जा रही हैं...

विज्ञापन
West Bengal: 1st World Film Festival Kolkata begins
West Bengal: 1st World film festival Kolkata - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शहर के फिल्म केंद्र नंदन में प्रथम विश्व फिल्म महोत्सव कोलकाता का आगाज हो चुका है। इसमें दुनियाभर की बेहतरीन फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया (पूर्वी क्षेत्र) ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज (एशिया-पैसिफिक सेक्शन) के सहयोग से किया जा रहा है। पहले विश्व फिल्म महोत्सव कोलकाता में भारत सहित बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, ईरान, किर्गिस्तान, रूस, पुर्तगाल, मिस्र, मोरक्को, ब्राजील, इक्वाडोर और अन्य देशों की फिक्शन फिल्में दिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पांच बांग्लादेशी फिल्में दिखाई जा रही हैं। ये फिल्में हैं- मोहम्मद रब्बी मृधा द्वारा निर्देशित 'नो ग्राउंड बेनिथ द फीट', सुबोरना सेनजुटी की 'रिपल्स', अमिताभ रजा चौधरी की 'रिक्शा गर्ल', नूरुल आलम अतीक की 'लाल मोरोगर झुटी' और मसूद पथिक की 'माया - द लॉस्ट मदर' ' भी दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन

बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में 'कंट्री फोकस' श्रेणी के तहत बांग्लादेशी फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। फेस्टिवल का उद्घाटन फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया के अध्यक्ष किरण शांताराम ने किया। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में जया अहसन के अलावा अभिनेत्री गार्गी रॉय चौधरी, ज्योतिका ज्योति, निर्देशक अबू सईद, अतनु घोष मौजूद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के समन्वयक प्रेमेंद्र मजूमदार ने बताया कि इसका आयोजन 25 सितंबर तक किया जाएगा। यह पहली बार है, जब इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश सहित दुनिया के तमाम देशों की फिल्में दिखाई जा रही हैं। हमारा मकसद है कि हम अच्छे सिनेमा को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed