फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: 11 people died after consuming illicit liquor in Nadia's Santipur

पश्चिम बंगाल में नकली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हुई

Thu, 29 Nov 2018 09:23 PM IST
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Updated Thu, 29 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: 11 people died after consuming illicit liquor in Nadia's Santipur
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में नकली शराब कांड में पांच लोगों के मरने के साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गयी है।  जिलाधिकारी सुमित गुप्ता ने गुरूवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक महिला है ।

विज्ञापन


गुप्ता ने प्रेट्र को बताया, ‘‘मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 12 हो गयी है । शांतिपुर सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे 25 अन्य की हालत नाजुक है । उनके इलाज की प्रकृति की निर्भरता को देखते हुए हम उन्हें कोलकाता भेजने के बारे में सोचेंगे ।’’ 
विज्ञापन


सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही सीआईडी ने शांतिपुर इलाके में नकली शराब बेचने के मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया है । उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किये गए सभी चार अरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है ।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मरने वाले के संबंधियों को दो दो लाख रूपये मुआवजे के तौर पर देने का एलान किया है । पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि प्रदेश के नादिया जिले के नरसिंहपुर गांव में बुधवार को स्थानीय लोगों ने नकली शराब पी थी ।अधिकारी ने बताया कि मरने वालों और बीमार पड़ने वालों में अधिकतर ईंट भट्ठे के कामगार शामिल हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed