{"_id":"69bed47f37753dc89b028669","slug":"west-asia-crisis-odisha-sailor-stranded-at-qatar-port-due-to-strait-of-hormuz-closure-wife-pleads-for-help-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया संकट: होर्मुज बंद होन से कतर बंदरगाह पर फंसा ओडिशा का नाविक, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम एशिया संकट: होर्मुज बंद होन से कतर बंदरगाह पर फंसा ओडिशा का नाविक, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार
Sat, 21 Mar 2026 10:55 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:55 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के कारण ओडिशा का एक नाविक कतर बंदरगाह के पास फंस गया है। नाविक के परिजनों ने सरकार से उनकी तत्काल सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी है। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
स्मृति रेखा साहू
- फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब/एक्स
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के कारण ओडिशा का एक नाविक कतर बंदरगाह के पास फंस गया है। कटक निवासी उनकी पत्नी स्मृति रेखा साहू ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल बचाव की अपील की है। स्मृति ने बताया कि उनके पति का चार महीने का अनुबंध था, लेकिन 28 फरवरी से ईरान में शुरू हुए युद्ध के कारण वे वापस नहीं लौट पा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिससे वहां भोजन और पानी की आपूर्ति कम हो रही है। नाविक को घर लौटने के लिए होर्मुज पार करना जरूरी है। उनकी बेटी अत्रिका ने भी भावुक संदेश देते हुए अपने पिता से जल्द घर लौटने की विनती की है। परिवार पिछले 21 दिनों से अत्यधिक चिंता में है और सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Cuttack, Odisha: Seafarer stranded in Iran, family appeals for urgent rescue.
विज्ञापन
Stranded seafarer's wife Smruti Rekha Sahu says, "... He had a four‑month contract. It has now been ten or eleven days, but he has not returned home because of the war in Iran, which began on… pic.twitter.com/BBZfg8DOI5विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 21, 2026