फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Asia Conflict: Indian gas tankers prepare to sail through Strait of Hormuz: Report

West Asia Conflict: होर्मुज से रवाना होने के लिए तैयार दो भारतीय टैंकर, जानें अभी कहां खड़े हैं दोनों गैस वाहक

Fri, 20 Mar 2026 11:07 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 20 Mar 2026 11:07 PM IST
सार

West Asia Conflict: अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बंद है। इसी बीच एक अहम खबर सामने आई है कि भारत के दो गैस टैंकर जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
West Asia Conflict: Indian gas tankers prepare to sail through Strait of Hormuz: Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के दो गैस टैंकर (एलपीजी ले जाने वाले जहाज) जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। ये दोनों जहाज अभी खाड़ी के पानी में खड़े हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि, भारत बड़ी मात्रा में तेल और गैस आयात करता है, और उसका बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। ऐसे में अगर यह रास्ता असुरक्षित होता है, तो तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ सकते हैं, इसके साथ ही व्यापार और शिपिंग पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Asia Conflict: आईडीएफ का दावा- मारे गए ईरान के बसिज बल के खुफिया प्रमुख, कई वरिष्ठ कमांडरों की भी मौत
विज्ञापन


क्यों रुकी जहाजों की आवाजाही?
पिछले 24 घंटों में कोई भी कच्चा तेल ले जाने वाला जहाज इस रास्ते से नहीं गुजरा है। जानकारी के मुताबिक, एक खाली तेल टैंकर, जिस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है, वापस ईरान की तरफ लौट गया है। इससे साफ है कि क्षेत्र में तनाव और खतरे की वजह से जहाज कंपनियां फिलहाल सावधानी बरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दुनिया क्यों चिंतित है?
क्योंकि, दुनिया का 20% तेल यहीं (होर्मुज जलडमरूमध्य) से गुजरता है। अगर यहां कोई बड़ा विवाद या हमला होता है, तो ग्लोबल तेल कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन भारत के जहाज फिर से इस रास्ते से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि भारत कूटनीतिक तरीके से अपने ऊर्जा परिवहन को कायम रखने में सफल हो रहा है। 


यह भी पढ़ें - US: खर्ग द्वीप पर कब्जा या घेराबंदी की तैयारी?, होर्मुज खोलने के लिए ईरान पर दबाव बनाने का प्लान बना रहे ट्रंप

होर्मुज जलडमरूमध्य क्या है?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जो खाड़ी को हिंद महासागर से जोड़ता है। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए यहां की हर हलचल पूरी दुनिया पर असर डालती है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष और सैन्य गतिविधि
यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था जब अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी। ईरान के नए सर्वोच्च नेता और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक संदेश में कहा है कि ईरान अपने मारे गए लोगों का बदला जरूर लेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की नीति जारी रहेगी और पड़ोसी देशों को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी बंद करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed