फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Went 'overboard' to make better offer for Vedanta-Foxconn project: Maha Dy CM Fadnavis

फडणवीस का दावा: वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना के लिए की थी पुरजोर कोशिश, अधिकारियों से दो बार मिला था

Mon, 26 Sep 2022 08:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 26 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

फडणवीस ने कहा कि जब मुझे गुजरात में प्लांट लगाने की उनकी योजना के बारे में पता चला तो मैं वेदांत-फॉक्सकॉन के अधिकारियों से दो बार मिला। कंपनी को यहां बनाए रखने के लिए हमने सभी कदम उठाए। 

विज्ञापन
Went 'overboard' to make better offer for Vedanta-Foxconn project: Maha Dy CM Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना को राज्य में लाने के लिए अतिरिक्त कोशिश की थी और पड़ोसी गुजरात की तुलना में बेहतर पेशकश की थी। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) झूठ फैला रही है कि एकनाथ शिंदे सरकार ने परियोजना को महाराष्ट्र में रखने के लिए प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन


1.54 लाख करोड़ रुपये की लागत वाला प्लांट
महाराष्ट्र में वेदांत-फॉक्सकॉन द्वारा इस महीने की शुरुआत में 1.54 लाख करोड़ रुपये की लागत से सेमी-कंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया। फडणवीस ने कहा, पिछली एमवीए सरकार झूठ फैला रही है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मुझे पता चला कि प्रोजेक्ट उनके पड़ोसी राज्य में शिफ्ट होने की योजना है, तो मैंने अतिरिक्त प्रयास किया और कंपनियों तक पहुंचा था और गुजरात से बेहतर पेशकश की थी। जब मुझे गुजरात में प्लांट लगाने की उनकी योजना के बारे में पता चला तो मैं वेदांत-फॉक्सकॉन के अधिकारियों से दो बार मिला। कंपनी को यहां बनाए रखने के लिए हमने सभी कदम उठाए। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के एक पत्र को सार्वजनिक किया गया था, जिसमें कहा गया था कि वेदांत-फॉक्सकॉन और राज्य सरकार के बीच कोई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर नहीं किया गया था। पत्र में यह भी कहा गया है कि अरबों डॉलर के सेमी-कंडक्टर प्लांट के लिए निर्धारित भूमि का एक बुनियादी शहर-सर्वेक्षण कभी नहीं किया गया था। पत्र के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि पत्र पिछली सरकार की निष्क्रियता के बारे में सच्चाई बताता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। हम जल्द ही उन्हें कड़ा जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed