फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wedding season to coincide with poll dates in Gujarat

Gujarat Election: गुजरात में मतदान तारीखों के आसपास शादियों के मुहूर्त, राजनीतिक दलों का छूट रहा पसीना

Tue, 08 Nov 2022 11:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Nov 2022 11:02 AM IST
सार

पंडितों के अनुसार 2, 4 और 8 दिसंबर को विवाहों के मुहूर्त ज्यादा हैं। इन तारीखों में शादियों के सैकड़ों आयोजन होने वाले हैं। इसी बीच 1 व 5 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव का मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Wedding season to coincide with poll dates in Gujarat
गुजरात विधानसभा चुनाव। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात चुनाव की मतदान तारीखों के आसपास शादी के मुहूर्त होने से राजनीतिक दलों को पसीना छूट रहा है। हालांकि, नेताओं का कहना है कि वे मतदाताओं को मनाएंगे और मतदान के बाद ही शादियों में शामिल होने का आग्रह करेंगे। राज्य में 1 व 5 दिसंबर को मतदान होगा। 

विज्ञापन


विवाहों के आयोजकों (wedding planners) का कहना है कि गुजरात में अगले माह खूब शादियां होने वाली हैं। बड़ी संख्या में लोग इनमें शामिल होंगे और व्यस्त रहेंगे। पंडितों के अनुसार 2, 4 और 8 दिसंबर को विवाहों के मुहूर्त ज्यादा हैं। इन तारीखों में शादियों के सैकड़ों आयोजन होने वाले हैं। इसी बीच 1 व 5 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव का मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 
विज्ञापन


 22 नवंबर से शुरू हो जाएगी शादियों की धूम
गुजरात में वैसे तो शादी का मौसम 22 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा। यह 16 दिसंबर को कामूरता की शुरुआत तक चलेगा। पंडितों के अनुसार 16 दिसंबर के बाद कोई शुभ कार्यक्रम नहीं होगा। लेकिन 22 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच शादियों के सैकड़ों आयोजन होने वाले हैं। इनमें भी 2, 4 और 8 दिसंबर के शुभ मुहूर्त ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड पाबंदियां हटने से बढ़ा उत्साह
वेडिंग प्लॉनरों के अनुसार इस बार कोविड पाबंदियां नहीं हैं और न ही मेहमानों की संख्या तय है, इसलिए इस सर्दी के मौसम में शादी के खूब कार्यक्रम होंगे। वडोदरा की एक 'फर्म द शादी प्लानर' के आनंद ठकरार ने कहा कि इस बार शादी की धूम रहेगी। कई कार्यक्रम होने वाले हैं। जब से COVID-19 प्रतिबंध हटाए गए हैं समारोहों में मेहमानों की संख्या भी तेजी से 500-1,000 लोगों तक बढ़ गई है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या बहुत ज्यादा है। 

एक माह रहेगी 'कामूरता' की अवधि
अहमदाबाद के पुजारी कमलेश त्रिवेदी का कहना है कि शादी के शुभ मुहूर्त 25 नवंबर से 14 दिसंबर तक हैं। इसके बाद लगभग एक महीने तक 'कामूरता' की अवधि होगी। यह 16 दिसंबर तक रहेगी। त्रिवेदी के अनुसार मुहूर्त की तारीखें 28 नवंबर, 29 और 2 दिसंबर, 4 और 8 दिसंबर हैं। ये सब चुनाव तारीखों के आसपास हैं। 

लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए मनाएंगे : कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि लोगों ने शादियां तय कर ली हैं। उन्हें चुनाव तक टाला नहीं जा सकता। हम लोगों को वोट डालने के लिए कुछ समय निकालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। शादी निस्संदेह महत्वपूर्ण है, लेकिन वे लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं। दोशी ने यह भी दावा किया कि गुजरात के लोगों ने बदलाव के लिए मन बना लिया है। वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शादियों सहित अपने सामाजिक कार्यों से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेंगे।


अच्छे प्रत्याशियों के लिए कुछ वक्त निकालें : आप
गुजरात आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता करण बरोट ने कहा कि यह लोगों की जिम्मेदारी है कि वे एक अच्छे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करें, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का हो। इसलिए, उनसे अपने पसंदीदा स्थानीय नेता को वोट देने का अनुरोध किया जाएगा। वोटरों से आग्रह करेंगे कि वे अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं में से कुछ समय निकालें। हम वोटरों से अनुरोध करेंगे कि शादियों या अन्य समारोहों में शामिल होने के साथ ही वे अच्छे उम्मीदवारों की जीत तय करें। 

बता दें, गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर 1 दिसंबर को और 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed