फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather will change again due to jet stream winds Chance of rain in Central-North India and snowfall in North

Weather: जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण फिर करवट लेगा मौसम; मध्य-उत्तर भारत में बारिश, पूर्वोत्तर में होगी बर्फबारी

Sun, 25 Feb 2024 05:55 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 25 Feb 2024 05:55 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों  में 26 फरवरी को वज्रपात, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा हिमपात की संभावना जताई गई है। उत्तर के इन राज्यों में 15.6 मिमी से 64.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Weather will change again due to jet stream winds Chance of rain in Central-North India and snowfall in North
Weather Update (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

जेट स्ट्रीम हवाओं के निचले स्तर पर आने और 26 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। इसका असर मध्य और उत्तर भारत में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 25 और 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। यहां 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में 145 नॉट प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रहीं हैं। यह हवाएं समुद्र तल से लगभग 8 किमी ऊपर हैं। जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


26 और 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बादल बरसेंगे तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसी अवधि में छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में हो सकता है वज्रपात
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों  में 26 फरवरी को वज्रपात, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा हिमपात की संभावना जताई गई है। उत्तर के इन राज्यों में 15.6 मिमी से 64.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात होगा शक्तिशाली
मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण तेलंगाना पर बना हुआ है और इस चक्रवाती प्रसार से एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु तक जा रही है। एक अन्य चक्रवाती प्रसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के निचले स्तरों पर जारी है। अगले कुछ दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी के निचले स्तरों पर उल्टे चक्रवात के और शक्तिशाली होने का अनुमान है। मौसम संबंधी इन गतिविधियों के देखते हुए मौसम विभाग ने 25 से 27 फरवरी के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

तापमान में उतार चढ़ाव : सर्द हवाओं की वजह से 26 फरवरी तक सुबह दिल्ली एनसीआर में फिर ठंड का अहसास होगा। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, दक्षिण भारत में पारा चढ़ने लगा है, जिसके कारण तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में गर्म तथा नमी वाले मौसम के बने रहने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed