फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates: This year temperatures will be above normal in May in most parts of country

Weather: देश के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक रहेगा पारा; उत्तर भारत में बारिश भी हर बार से ज्यादा

Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
सार

देश में अभी से गर्मी से बुरा हाल है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मई में मौसमी दशाओं को लेकर भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मई को लेकर कहा कि इस महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार उत्तर भारत में बारिश भी सामान्य से अधिक होगी।

विज्ञापन
Weather Updates: This year temperatures will be above normal in May in most parts of  country
गर्मी से बुरा हाल - फोटो : freepik

विस्तार

भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं बीच-बीच में आंधी-तूफान के चलते गर्मी के पिछले साल के उच्च स्तर तक नहीं पहुंचे का अनुमान है। साथ ही उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में लू वाले दिनों की संख्या सामान्य अधिक हो सकती है। यहां लू वाले दिन सामान्य दिनों की तुलना में एक से चार दिन अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के विभिन्न हिस्सों में मई में एक से तीन दिन तक गर्म हवाएं चलती हैं।

इसे भी पढ़ें- India NOTAM: पहलगाम पर तनाव के बीच भारत का एक और बड़ा कदम, पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र

महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जो 64.1 मिमी की लंबी अवधि के औसत से 109 प्रतिशत अधिक है। इस साल मई में लगातार और तीव्र आंधी-तूफान के कारण तापमान मई 2024 में देखे जाने वाले स्तर तक नहीं पहुंचने का अनुमान है।
 
 

अप्रैल में देश में दर्ज किए गए लू वाले 72 दिन
अप्रैल में देश में लू चलने वाले 72 दिन दर्ज किए गए। राजस्थान और गुजरात में (6 से 11 दिन) और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में (4 से 6 दिन) सामान्य से अधिक लू वाले दिन दर्ज किए गए, जबकि आमतौर पर यहां ऐसे दो से तीन दिन होते हैं। पूर्व-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के हिस्सों में हीटवेव के एक से तीन दिन दर्ज किए गए, जो सामान्य से दो से तीन दिन कम हैं। अप्रैल में लू की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई। इससे पश्चिमी भारत सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: जाति जनगणना के फैसले का राहुल गांधी ने किया समर्थन, पूछा- टाइमलाइन बताए सरकार?

1901 के बाद अप्रैल सबसे सूखे माह में शामिल

आईएमडी के अनुसार, अप्रैल 2025 में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। यह महीना 1901 के बाद से देशभर में दर्ज किया गए 50वें सबसे सूखे अप्रैल में से एक रहा। फिर भी दक्षिणी और मध्य भारत में अच्छी बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में 1901 के बाद से अप्रैल में 13वीं सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed