फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Monsoon Across India Heavy Rain Lashes South and Northeast, Northwest Braces for Relief

मानसून की चाल से बदला मौसम: कहीं बरस रहे बादल तो कहीं तप रही धरती; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

Sun, 07 Jun 2026 04:42 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 07 Jun 2026 04:42 AM IST
सार

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून का असर तेज होता दिख रहा है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत गर्मी से जूझ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

विज्ञापन
Weather Updates Monsoon Across India Heavy Rain Lashes South and Northeast, Northwest Braces for Relief
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देश का मौसम अब स्पष्ट रूप से दो अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के बड़े हिस्से मूसलाधार बारिश की चपेट में हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में गर्मी अभी भी अपना प्रभाव बनाए हुए है। हालांकि, रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ी से लेकर मैदानी राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


दक्षिण भारत में मानसून का जोर, केरल में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। केरल और माहे में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 7 से 12 जून के दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 11-12 जून तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, पूर्व व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में भी 12 जून तक अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान के आसार
बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय
पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन राज्यों में कई स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज हो सकती है।


क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग का मानना है कि मानसून अब धीरे-धीरे देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की यह दोहरी तस्वीर फिलहाल मानसून की बदलती चाल और उसके व्यापक प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed