फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather updates IMD rain and snowfall in western Himalayan region Himachal including Northeast India

Weather: हिमाचल समेत पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पूर्वोत्तर में भी बदलेगा मौसम

Mon, 10 Feb 2025 07:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 07:41 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक छिटपुट वर्षा और कहीं-कहीं बर्फ पड़ने की संभावना है। 11-13 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather updates IMD rain and snowfall in western Himalayan region Himachal including Northeast India
बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में 14 फरवरी तक वर्षा और कहीं-कहीं बर्फबारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक छिटपुट वर्षा और कहीं-कहीं बर्फ पड़ने की संभावना है। 11-13 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 14 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 10-14 फरवरी के दौरान पूर्वोत्तर असम और 10-12 फरवरी के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बर्फ भी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर पारा गिरा, बढ़ी ठंड
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम पारा गिरने से इन क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। सोमवार और मंगलवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने के आसार हैं। केलांग में माइनस 5.5, ताबो में माइनस 5.3, कुकुमसेरी में माइनस 3.9 समेत कुछ अन्य स्थानों पर रात का पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed