फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates: IMD alert heat wave in may states of the country

मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में फिर गर्मी का प्रकोप शुरू, आईएमडी ने दी इन राज्यों में लू की चेतावनी 

Sat, 07 May 2022 05:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 07 May 2022 05:46 PM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
Weather Updates: IMD alert heat wave in may states of the country
Heat wave alert - फोटो : Pixabay

विस्तार

कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप शुरू होने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज धूप रही। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दिल्ली का तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। देश के बाकी राज्यों में भी भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में चलेगी लू 
मौसम विभाग के अनुसार 7 से 11 मई के दौरान विदर्भ में और 8-11 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति रहेगी। 9 से 11 मई के दौरान दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलेंगी। 8 और 9 मई को पश्चिम मध्य प्रदेश और 10 और 11 मई को दक्षिण पंजाब और जम्मू डिवीजन में भीषण लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर तटीय क्षेत्रों में मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। वर्तमान कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर दक्षिण पूर्व बंगोपसागर में सक्रिय है। अगले कुछ घंटों में यह अधिक सक्रिय होकर गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा। 8 मई शाम तक यह गहरा दबाव अधिक सक्रिय होकर पूर्व केन्द्रीय बंगोपसागर चक्रवात में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा व अंडमान में बारिश
शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 10 मई को तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।


तेलंगाना में भी तेज बारिश 
वहीं, तेलंगाना में अगले 3-4 दिनों के दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक नागा रत्न ने कहा कि इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed