फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather updates, Heavy rain in North India, many people died due to Lightning fell

कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत, यूपी में 41 तो राजस्थान में 20 की गई जान

Mon, 12 Jul 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 03:18 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • यूपी में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत, 47 झुलसे
  • जयपुर में आमेर किले के वाच टावर पर बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत 
  • मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सात लोगों की मौत

विज्ञापन
weather updates, Heavy rain in North India, many people died due to Lightning fell
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश कहर बनकर टूट रही है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली गिरने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने इस आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से आई है। प्राकृतिक आपदा के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की है। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीमें शीघ्र वहां पहुंच रही हैं। गृह मंत्रालय स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहा है। केंद्र की ओर से हिमाचल को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपी में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत
वहीं, तेज बारिश के दौरान प्रदेश में रविवार को बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 झुलस गए। मृतकों में प्रयागराज में 14, कानपुर देहात व फतेहपुर में पांच-पांच, कौशांबी में चार, फिरोजाबाद व फतेहपुर में तीन-तीन, उन्नाव, सोनभद्र व हमीरपुर में दो-दो, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, मिर्जापुर व हरदोई में एक-एक लोग शामिल हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक मवेशियों की भी जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने व डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में अकाशीय बिजली गिरने से 20 की मौत
राजस्थान के कई हिस्सों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। बताया गया कि इनमें अकेले जयपुर में आमेर किले के वाच टावर पर बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि कोटा जिले में चार बच्चे और धौलपुर जिले में तीन बच्चों की मौत हुई है। 



सूत्रों के अनुसार रविवार को आमेर किले के वाच टावर पर लोग मौसम का लुत्फ उठाने के लिए एकत्र हुए थे। तभी शाम को जबरदस्त बिजली गिरने से लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 17 लोग घायल भी हुए हैं। बचाव कार्य में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। राजस्थान सरकार ने जिला प्रशासन को पीड़ितों की मदद का निर्देश दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश में भी सात की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शिवपुर जिले में दो और  ग्वालियर में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा शिवपुरी, अनुपुर, और बेतुल जिलों में भी एक-एक की मौत दर्ज की गई है।


प्रधानमंत्री ने मौतों पर दुख जताया
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे अत्यंत दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है। इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे।’ मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली की घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रही है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी बिजली गिरने से अब तक सात लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed