फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Heatwave to Continue in Eastern India Monsoon Arrives in Mumbai Two Days Early

Weather: पूर्वी भारत में पांच दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप; मुंबई में दो दिन पहले मानसून ने दी दस्तक

Mon, 10 Jun 2024 05:53 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Jun 2024 05:53 AM IST
सार

Weather Update Today: मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए लू, गर्म रातें और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षत्र में 13 जून, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 से 13 जून और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 11-12 जून को गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा।  

विज्ञापन
Weather Update Heatwave to Continue in Eastern India Monsoon Arrives in Mumbai Two Days Early
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में मानसून के रफ्तार पकड़ने के बावजदू अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उधर मानसून ने मुंबई में दो दिन पहले रविवार को दस्तक दे दी। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में जबर्दस्त बारिश हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार तक दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय व उत्तरी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए लू, गर्म रातें और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षत्र में 13 जून, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 से 13 जून और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 11-12 जून को गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा।  
विज्ञापन


मुंबई में दो दिन पहले मानसून ने दी दस्तक
देश के आधा से ज्यादा हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। इस क्रम में मुंबई में भी दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन पहले रविवार को पहुंच गया। मुंबई और आसपास के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में जबर्दस्त बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। हालांकि बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली और तापमान भी नीचे आ गया। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी में सोमवार से चार दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार जाने के आसार हैं। सोमवार को सूरज तेवर दिखाएगा। इससे लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी रही। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 42.5 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 61 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed