फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Why is the heat starting from now, what will be the condition in the next 10 days?

Weather Update: अभी से क्यों सताने लगी गर्मी, अगले 10 दिन में क्या हालत होगी, कैसा रहेगा मौसम? जानें

Tue, 18 Apr 2023 05:16 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा? क्या इस बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी या फिर तकलीफ बढ़ने वाली है? मौसम विभाग का क्या कहना है? आइए जानते हैं… 
 
loader
Weather Update: Why is the heat starting from now, what will be the condition in the next 10 days?
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि सुबह सात से आठ बजे के बीच ही धूप लोगों को चुभने लगती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है ये धूप और तीखी होती जाती है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा? क्या इस बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी या फिर तकलीफ बढ़ने वाली है? मौसम विभाग का क्या कहना है? आइए जानते हैं… 

 

मौसम विभाग का क्या कहना है? 
मौसम विभाग ने बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हीट वेव का अनुमान जाहिर किया है। पंजाब और हरियाणा में भी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। ये पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत दे सकता है। 

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18-20 अप्रैल के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के बीच भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है। 

 

मौसम विभाग ने और क्या कहा? 
डॉ. राजेंद्र के अनुसार, बारिश से कुछ इलाकों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन इसके बाद तापमान फिर से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-19 अप्रैल को हीटवेव की आशंका है। मध्य भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री ऊपर जा सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘जब हवाएं पूर्वी दिशा से या बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं। इसलिए, पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।’
 

अगले दस दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बारिश के चलते एक या दो दिन तापमान में कुछ कमी जरूर आएगी, लेकिन इसके बाद फिर से हीटवेब का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के इलाके खासतौर पर प्रभावित रहेंगे। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed