फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Weather of North India is going to change in the next three days, starting from Uttar Pradesh

Weather Update: अगले तीन दिन में बदलने वाला है उत्तर भारत का मौसम, उत्तर प्रदेश से होगी शुरुआत

Sun, 23 Jun 2024 01:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Jun 2024 01:32 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के भीतर मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत के पूर्वी इलाके में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Weather Update: Weather of North India is going to change in the next three days, starting from Uttar Pradesh
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगले तीन दिनों में उत्तर भारत में मौसम के बदलने की आहट शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके से बारिशों का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने अमर उजाला डॉट कॉम से बताया कि फिलहाल मानसून की रफ्तार दक्षिण से उत्तर की ओर अपनी गति से चल रही है। हालांकि विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर का इलाका अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही तपता रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के भीतर मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत के पूर्वी इलाके में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो जाएगी। विभाग के मुताबिक यह सिलसिला शुरू होने के बाद मानसून के जाने तक चलेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगले 72 घंटे के भीतर इन इलाकों में मौसम के बदलने का पूरा अनुमान बना हुआ है। हालांकि शुरुआती दौर में कुछ चरण की ही बारिश होगी। लेकिन बारिश के शुरू होने का सिलसिला तय समयावधि के दौरान चलता रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र कहते हैं कि फिलहाल जिस तरीके से मानसून अपनी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही उत्तर भारत में उसकी सक्रियता हो जाएगी। हालांकि विभाग का अनुमान है पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में होने वाली बारिश से कुछ तपिश तो जरूर कम होगी। लेकिन दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में मौसम गर्म ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ा हुआ रहेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बादलों की आवाजाही तो दिल्ली-एनसीआर में रहेगी, लेकिन राहत के तौर पर ऐसी बारिश नहीं होने वाली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक अगले 7 दिनों के भीतर मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत समेत उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में तपिश से राहत मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed