फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Latest Update in Hindi: People get relief from rain in Delhi Punjab Haryana, heat loss forecast for few days

Weather Update Today: केरल के तट से टकराया मानसून, स्काईमेट का दावा

Sat, 30 May 2020 11:50 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 30 May 2020 11:50 AM IST
सार

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत
  • तेलंगाना और विदर्भ को छोड़कर देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप कम

विज्ञापन
Weather Forecast Today Latest Update in Hindi: People get relief from rain in Delhi Punjab Haryana, heat loss forecast for few days
बारिश से लोगों को मिली राहत - फोटो : PTI

विस्तार

शनिवार को मानसून केरल के तट से टकरा गया है। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने इस बात का दावा किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि एक जून को मानसून केरल के तट से टकराएगा, लेकिन दो दिन पहले ही मानसून के आने की खबर है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम ने करवट बदली है। इन राज्यों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में चंद्रपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से राजस्थान के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली जहां अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राजस्थान में कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 50.0 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में एक जून को मानसून दे सकता है दस्तक, लू से भी जल्द मिलेगी राहत

तेलंगाना और विदर्भ को छोड़कर देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप कम
आईएमडी ने कहा कि तेलंगाना और विदर्भ को छोड़कर कल देश के अधिकतर हिस्सों में लू का प्रकोप कम हो गया। आईएमडी ने कहा कि 30 मई से दो जून के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की आशंका नहीं है। 

एक जून को मानसून देगा केरल में दस्तक
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक जून को केरल में दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मौसम विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी-तूफान और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

चंडीगढ़ में सामान्य से सात डिग्री कम हुआ पारा
चंडीगढ़ तथा हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने कहा कि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें: महामारी के बीच मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से जारी है जंग, जरूरी है सतर्कता और संयम 

पंजाब में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई
पंजाब के, पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला, करनाल, हिसार और नारनौल में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम क्रमश: 30.4, 29.8, 37 और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह के शुरू में पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ी थी। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को दोनों राज्यों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।



लखनऊ में कुछ स्थानों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में पड़ रही भीषण गर्मी जारी है। इटावा राज्य में 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। बांदा 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा।

राज्य की राजधानी लखनऊ में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35.9 और 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने शनिवार को लखनऊ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भाग में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की आशंका है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के लोगों को मौसम की स्थिति में बदलाव के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed