फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today 19 September IMD Rain Alert For Next 3 Days Know Mausam Ki Jankari, Snowfall hemkund

Weather Report: समय से पहले ठंड आने की संभावना, इन 10 राज्यों में बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Mon, 19 Sep 2022 08:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Sep 2022 08:17 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी  है। वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन
Weather Update Today 19 September IMD Rain Alert For Next 3 Days Know Mausam Ki Jankari, Snowfall hemkund
बर्फबारी - फोटो : PTI

विस्तार

देश में बारिश और बाढ़ के कारण कई राज्यों में लोग जहां परेशान हैं वहीं उत्तराखंड में समय से पहले मौसम ने करवट ले ली है। बता दें कि बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में  इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पिछले तीन दिनों से पहाड़ो पर बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते यहां के लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। इस बर्फबारी के बाद से आसपास के राज्यों में समय से पहले ठंड आने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं मानसून के अधिक समय तक सक्रिय होने के कारण भी ठंड इस बार जल्द दस्तक दे सकती है।  हालांकि, पिछले साल की बात करें तो ठंड ने देरी से दस्तक दी थी।

विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो  पश्चिम बंगाल, बिहार, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा के पुरी, कालाहांडी, कंधमाल और गंजाम में कुछ स्थानों पर सोमवार यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद गिरा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह आठ बजे 29 डिग्री तापमान था। हालांकि दोपहर में अधिकतम 34 डिग्री तक और न्यूनतम 26 डिग्री तक जा सकता है। वहीं उत्तराखंड में तापमान गिरकर 21 डिग्री पर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 19 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के इन जिलों के गांवों में बाढ़ का खतरा
गोंडा, बस्ती, संतकबीरमगर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया, गोरखपुर में जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ के सम्भावित खतरे को देखते हुए गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा, बचाव एवं राहत के लिए व्यवस्थित इंतज़ाम कर लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed