फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update rainfall alert in many states of country

Weather Update: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा

Wed, 09 Feb 2022 12:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Feb 2022 12:03 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह बारिश हुई. मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
weather update rainfall alert in many states of country
दिल्ली में बारिश - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। वहीं उत्तराखंड के औली में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान बीते दिनों की तुलना में अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
वहीं उत्तराखंड के औली में बर्फबारी हुई है। जिससे यहां भी सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।  उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर में हिमपात की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और इसके सटे इलाकों में चक्रवाती का हवाओं का क्षेत्र बना है। वहीं 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 


खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा 
मौसमी परिस्थितियों का साथ न देने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को खराब श्रेणी में रही।  बारिश होने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed