{"_id":"613d69b58ebc3eca8223bb88","slug":"weather-update-rain-will-cause-trouble-in-these-states-alert-issued-for-delhi-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: इन राज्यों में परेशानी का सबब बनेगी बारिश, दिल्ली-मुंबई के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम अपडेट: इन राज्यों में परेशानी का सबब बनेगी बारिश, दिल्ली-मुंबई के लिए अलर्ट जारी
Sun, 12 Sep 2021 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:15 AM IST
सार
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। कुछ दिनों में यह उत्तर व उत्तर पश्चिम की ओर से बढ़ने की संभावना है, जिससे मुंबई व उससे जुड़े इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। यही हाल मुंबई का भी है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से दोनों राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर व मुंबई के कई क्षेत्रों में रविवार व सोमवार को भी भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में रविवार सुबह बारिश हो सकती है। यह बारिश दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान व पंजाब के कुछ क्षेत्रों में भी होगी। सोमवार को भी यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं आने वाले तीन से चार दिनों तक मुंबई, कोंकण व पश्चिमी महाराष्ट्र में भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से रायगढ़, पुणे, सतारा व कोल्हापुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई, ठाणे, वर्धा, पालघर, सिंधुदुर्ग में बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र
भारतीय मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। कुछ दिनों में यह दबाव क्षेत्र उत्तर व उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इस कारण मुंबई से जुड़े अन्य इलाकों में भी बरिश होगी।
ओडिशा में भी अलगे 24 घंटों में कम दबाव क्षेत्र विकसित होगा। इसके चलते गजपति, गंजम, मलकानगिरी, कोरापुट के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी।