फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update rain in delhi and other parts of North India, snowfall on mountains

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, उत्तराखंड में अलर्ट

Tue, 17 Oct 2023 07:15 AM IST
गुलाम अहमद ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 17 Oct 2023 07:15 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से सर्दी 15 दिन पहले आ गई है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल और तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
Weather Update rain in delhi and other parts of North India, snowfall on mountains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश हुई तो यूपी, पंजाब व हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विज्ञानी सोमा सेन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में बारिश और आंधी के आसार हैं। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


हिमाचल के रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी और सिरमौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। हिमाचल के शिकारी देवी में 40 साल की रिकॉर्ड बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना हो रही है। बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से सर्दी 15 दिन पहले आ गई है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल और तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

हरियाणा, पंजाब में बारिश, गिरा तापमान
हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल जिले में ओलावृष्टि भी हुई है। हिसार में 15 एमएम, फतेहाबाद में 15 एमएम व रतिया में 17 एमएम हुई। बारिश बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों की मंडियों में खुले में रखी धान की फसल भी भीग गई है, जिससे काफी नुकसान होने की संभावना है।

वहीं, चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई। सुबह के समय काले बादल छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई। पंजाब के लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, नवांशहर, जालंधर और फरीदकोट में भी बारिश हुई। मुक्तसर में मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा हजारों टन धान भीग गया, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

उत्तराखंड के तीन धामों में सीजन की पहली बर्फबारी
केदारनाथ में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी तेज बर्फबारी हुई। वहीं, बदरीनाथ धाम समेत गंगोत्री और यमुनोत्री में सोमवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। केदारनाथ मंदिर परिसर समेत अन्य स्थानों पर दो इंच से चार इंच तक बर्फ जम गई। बदरीनाथ के अलावा फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, गोरसों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। शाम होते-होते औली में भी बर्फबारी हो गई। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चंद्रशिला में भी बर्फबारी हो रही है।

वहीं, गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के निचले इलाकों के साथ ही पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में तेज गर्जना के साथ दिनभर बारिश होती रही, जिससे ठंड भी बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए।



हिमाचल में एक फुट तक हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक फुट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। शिमला के नारकंडा, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी, पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़ मंडी, जोत और कुल्लू के जलोड़ी दर्रे में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। अक्तूबर में हाटू पीक में पहली बार बर्फ गिरी है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है। जलोड़ी जोत में 12 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है।

श्रीनगर में कांगड़ी का इस्तेमाल शुरू
मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर का कहना है कि अभी वाला मौसम नवंबर के शुरू में होता था। जम्मू और कश्मीर संभाग में लोगों ने ठंड से बचने के लिए सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। श्रीनगर में लोगों ने कांगड़ी का उपयोग करते देखा गया है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राज्य में मंगलवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed