फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update normal rain in northwest west-central regions heat waves in eastern India IMD predictions

Weather: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मई में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद, पूर्वी हिस्से में बढ़ेगी तपिश

Sat, 29 Apr 2023 10:00 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

आईएमडी की तरफ से मई के लिए तापमान और वर्षा के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र, तटवर्ती आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और तटवर्ती गुजरात में सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी और लू भी चलेगी।

विज्ञापन
weather update normal rain in northwest west-central regions heat waves in eastern India IMD predictions
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब सार इस दौरान इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। रातें तो गर्म रहेंगी, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। हालांकि,पूर्वी भारत में गर्मी सताएगी और अधिकतर क्षेत्रों में लू चलेगी।

विज्ञापन


आईएमडी की तरफ से मई के लिए तापमान और वर्षा के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र, तटवर्ती आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और तटवर्ती गुजरात में सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी और लू भी चलेगी। अगर पूरे देश की बात करें तो मई में 61.4 मिलीमीटर के दीर्घावधि औसत के 91- 109 प्रतिशत औसत बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ अल नीनो की स्थिति मई भी जारी रहने की संभावना है। इससे समुद्र के सतही जल का ताप सामान्य से अधिक हो जाता है। अल नीनो की स्थिति का भारत में मानसूनी बारिश पर असर पड़ता है। इसके प्रभाव से बारिश कम होती है और कभी-कभी सूखे की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, आईएमडी ने सामान्य मानसून सत्र का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में भी लू से राहत जारी रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस दौरान इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। रातें तो गर्म रहेंगी, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। हालांकि,पूर्वी भारत में गर्मी सताएगी और अधिकतर क्षेत्रों में लू चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed