फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update Today in Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu Kashmir News snowfall rain north india thunderstorm

Weather Today : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, अगले 1-2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 05 Feb 2021 11:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Feb 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu Kashmir News snowfall rain north india thunderstorm
आज का मौसम - फोटो : PTI

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है लेकिन सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही। उत्तर भारत में फिर सर्दियों ने वापसी की है, तीन पहाड़ी राज्यों में जमीन बर्फ की चादर से ढक गई है। ज्यादातर हिल स्टेशन में पारा शून्य से नीचे जा चुका है। जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कई राज्यों में बारिश की संभावना
आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। कुछ दिन पहले लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन ताजा बर्फबारी से एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ। पंजाब के लुधियाना में भी जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों तक मौसम का हाल कुछ इस तरह ही रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि पांच फरवरी को भी बारिश होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति बने रहने की संभावना है। उत्तर भारत के तीन पहाड़ी इलाकों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी देखने को मिली। 

इन राज्यों में धरती ने एक बार बर्फ की चादर ओढ़ ली है और न्यूनतम पारा फिर से गोता लगा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी हो रही है तो शिमला में कई दिनों की बर्फ पड़ने के बाद बर्फ की मोटी परत जम गई है। एक तरफ मनाली में सैलानी लुफ्त उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ शिमला में जेसीबी की मशीनों से बर्फ हटाई जा रही है। 

औली में तापमान शून्य से नीचे
यही नहीं उत्तराखंड में भी बर्फबारी पड़ रही है। चमोली जिले के औली में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। औली में रात का तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक से दो दिनों तक बर्फबारी हो सकती है। औली के अलावा बदरीनाथ, हेमकुंठ साहिब और फूलों की घाटी में भी बर्फ गिरी है।


गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -6.4 डिग्री
जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप पर ताजा बर्फबारी हुई है, इसके बाद यहां कई इंच तक बर्फ जम गई है। इसके अलावा श्रीनगर घाटी और ऊंचाई वाले इलाके जैसे गुलमर्ग और पहलगाम में भी बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इस बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों पर बारिश की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed