फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Light to heavy rain expected in Delhi, Madhya Pradesh, Rajasthan, Himachal, Bihar, Jharkhand and Gujarat, now danger of floods in some parts of country

Weather Update Today: दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, बिहार, झारखंड और गुजरात में होगी बारिश, अब बाढ़ का खतरा

Mon, 04 Jul 2022 07:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Jul 2022 07:51 AM IST
सार

राजस्थान, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है। झारखंड में आज भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
Weather Update: Light to heavy rain expected in Delhi, Madhya Pradesh, Rajasthan, Himachal, Bihar, Jharkhand and Gujarat, now danger of floods in some parts of country
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। बीते कुछ दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही थी, अब एक साथ कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बारिश होगी। रविवार को हुई बारिश से गर्मी व उमस से राहत मिली है, लेकिन अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। 

विज्ञापन

राजस्थान, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है। झारखंड में आज भारी बारिश का अनुमान है। आज और कल झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कोसी सीमांचल के कई जिलों में बाढ़ से नुकसान की खबर है। अररिया व किशनगंज में 40 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। 
विज्ञापन

राजस्थान के कई शहरों में बारिश
रविवार काे राजस्थान के कई शहरों में अच्छी बारिश हुई। उदयपुर में करीब डेढ़ इंच पानी गिरा। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भी अच्छी बारिश हुई। अगले 24 से 48 घंटे में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में हल्की बारिश संभव
दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। 5 और 6 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश संभव है। तापमान सामान्य रहेगा। अगले 24 घंटे में  उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और जम्मू कश्मीर में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
गुजरात में भारी वर्षा के आसार
गुजरात में बारिश का सिलसिला जारी है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने बनासकांठा, साबरकांठा, डांग, तापी, पोरबंदर, अमरेली, द्वारका, गिर सोमनाथ, कच्छ में भारी बरसात की चेतावनी दी है। वहीं, वडोदरा, सूरत, नवसारी, वलसाड, भरूच, राजकोट, अमरेली, भावनगर, बोटाड, तापी में अगले पांच दिनों में भारी वर्षा का अनुमान है। 
हिमाचल में भारी वर्षा से जनजीवन पर असर
हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। कई सड़कों पर यातायात ठप है। बिजली व जलआपूर्ति पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कांगड़ा, डलहौजी, ऊना, बंगाणा, हमीरपुर, भोरंज, मंडी, सरकाघाट, सुंदरनगर, शिमला आदि शहरों में वर्षा होगी। 

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात से महाराष्ट्र के समुद्र तट तक एक द्रोणिका फैली हुई है। वह मानसून को गति देगी। इसके कारण हवा में नमी बढ़ने से आसपास के राज्यों में अच्छी वर्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed