फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update in india seven states likely to receive rain till april end which can affect crops

अप्रैल के अंत तक सात राज्यों में हो सकती है और बारिश, फसलों के खराब होने की संभावना

Mon, 27 Apr 2020 09:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 27 Apr 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
weather update in india seven states likely to receive rain till april end which can affect crops
सात राज्यों में अप्रैल अंत तक बारिश के आसार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश के सात राज्यों के कई इलाकों में रविवार को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वज्रपात की वजह से बिहार के सारण, जमुई, भोजपुर और चंपारण जिले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि सात झुलस गए। मध्यप्रदेश के उमरिया में भी चार युवकों की मौत और तीन झुलस गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और चेन्नई के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर फसल के खराब होने की संभावना है। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून सीजन (मार्च से मई तक) में एक मार्च से 25 अप्रैल के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि उत्तरी पाक और इससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से भी नम हवाएं पहुंच रही हैं। जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अप्रैल के अंत तक बारिश होगी। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश, ओले और हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में मध्यम बारिश की आशंका है। ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है। वहीं लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में कम बारिश होगी। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में अप्रैल के अंत से मई तक धूल भरी आंधी आने की संभावना है। ऐसा तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने पर होगा।

बिहार में इस हफ्ते भी बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली हवाएं आएंगी। जिसके कारण राज्य में 29 अप्रैल तक कई जिलों में प्री-मानसून बारिश होगी। इसके अलावा राजस्थान में 28 और 29 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। यहां कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की आशंका है। वहीं 30 अप्रैल को कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।


दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। जिससे महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों तक बनी है। पूर्वोत्तर की बात करें तो मेघालय के ऊपर सर्कुलेशन है। जिससे बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed