फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Imd Issued Heavy Rain Fall Alert up Bihar Jammu Kasmir Gujarat Flood Havoc News in Hindi

Rain Alert: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; त्रिपुरा प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित

Thu, 29 Aug 2024 06:28 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 Aug 2024 06:28 AM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में मूसलाधार बारिश के बाद 18 जिलों में बाढ़ का कहर है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के लिए रेड अलर्ट है। पीएम मोदी ने मदद का भरोसा दिलाया है। जानिए आपके प्रदेश में मौसम का हाल...

विज्ञापन
Weather Update Imd Issued Heavy Rain Fall Alert up Bihar Jammu Kasmir Gujarat Flood Havoc News in Hindi
गुजरात में खराब मौसम की मार, 18 जिले बाढ़ की चपेट में - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बुधवार देर रात से ही बारिश हो रही है। बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है। बारिश के अलावा गुजरात में बाढ़ के कारण लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बारिश और बाढ़ जनित हादसों में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। गुजरात के कई जिलों में सेना तैनात करने की नौबत आ गई है। 10 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन


कई इलाकों में आंधी और भारी वर्षा
राजस्थान में भी कई स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। माउंट आबू में सबसे अधिक 88.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। गंगानगर और सिरोही जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में सितंबर के पहले हफ्ते में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


रामबन में बच्ची का मिला शव
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को छह साल की बच्ची शाजिया बानो का शव मिला। बच्ची का शव उसके डूंगर धंदला गांव से तीन किमी नीचे बरामद किया गया। इससे बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या तीन हो गई, जबकि शेष चार लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा खतरे के निशान के पार, स्कूल बंद
बिहार के पटना में गंगा के जलस्तर के खतरे के निशान के पार पहुंचने के चलते ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी स्कूलों को 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

मूसलाधार बारिश के बीच प्रधानमंत्री के गृह राज्य का हाल
गुजरात के 18 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 8,400 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातकर स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अहमदाबाद, वडोदरा, जूनागढ़ समेत कई जिलों में बुधवार को भी भारी बारिश हुई। अधिकारी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। 



बुधवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण दीवारें ढह जाने और पानी में डूबने जैसी घटनाओं में कुल नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। सोमवार और मंगलवार को दो दिन में करीब 18,000 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। द्वारका जिले की खंभालिया तालुका में 454 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई। इसके बाद जामनगर में 387 मिमी और जामनगर की जामजोधपुर तालुका में 329 मिमी बारिश हुई। राज्य की 251 तालुकाओं में से 13 में 200 मिमी से अधिक और 39 में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। राज्य में 137 जलाशय, झीलें तथा 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

पांच जिलों में सेना तैनात, कई ट्रेनें रद्द
राजकोट, आणंद, मोरबी, खेड़ा, वडोदरा और द्वारका में सेना को तैनात किया गया है। अहमदाबाद, राजकोट, बोटाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, कराच और मोरबी में प्राइमरी-सेकंडरी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। पश्चिम रेलवे ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें और रेलवे लाइन जलमग्न हो गईं जिससे यातायात और रेलगाड़ियों की आवाजाही भी बाधित हुई। मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 10 अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं।

त्रिपुरा प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया
त्रिपुरा में भारी बाढ़ के कारण हुई जनहानि और संपत्ति के भारी नुकसान के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है।  त्रिपुरा में भारी बाढ़ से जनहानि हुई है और सार्वजनिक एवं निजी अवसंरचनाओं तथा संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव बिरजेश पांडे ने कहा कि अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, दो लोग घायल हैं और एक लापता है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार हाल की बाढ़ के कारण 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed