फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari

Weather Update: दिल्ली से विदा होगा मानसून, लेकिन यहां होती रहेगी बारिश, जानिए आपके राज्य के लिए क्या है अपडेट

Mon, 26 Sep 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 09:21 AM IST
सार

IMD Weather News: अगले 24 घंटे के अंदर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक एंटी-साइक्लोन प्रणाली बनेगी, जिसके चलते राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू होंगी और वातावरण में नमी में कमी आएगी।

विज्ञापन
Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
बारिश से जलमग्न सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Weather News Today: बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों के ऊपर छाए मानसूनी बादल विदा होने वाले हैं। रविवार से यहां मौसम भी साफ होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान पूरी तरह साफ होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर पूर्व में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है, यहां बिजली गिरने की आशंका है। 

विज्ञापन


इसके अलावा आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

30 अक्तूबर तक दिल्ली से पूरी तरह विदा होगा मानसून 

Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
दिल्ली में चार दिन बाद खुला मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे के अंदर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक एंटी-साइक्लोन प्रणाली बनेगी, जिसके चलते राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू होंगी और वातावरण में नमी में कमी आएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक दिल्ली-एनसीआर से पूरी तरह मानसून विदा होने की उम्मीद है। 
 

हिमाचल में 29 तक खराब रहेगा मौसम 

Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
मौसम का अपडेट - फोटो : फाइल

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चंबा जिले की धिमला पंचायत के बकाणी नाले में रविवार को बाढ़ आने से महिला समेत तीन लोग बह गए। वहीं सोलन के बरोटीवाला में दसोरा माजरा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा सुरक्षा कर्मी बिलासपुर का रहने वाला रणजीत सिंह खड्ड में बह गया। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।            
 

विज्ञापन

पंजाब में किसानों को मिलेगी राहत 

Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
मौसम

पंजाब के किसानों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से पंजाब में मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। केवल कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग पंजाब के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मौसम साफ हो जाने से गर्मी नहीं बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है लेकिन सुबह व रात में ठंडक बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश में कम हुईं बारिश की गतिविधियां 

Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। आगे भी तेज बारिश की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। तापमान में जरूर बढ़ोतरी देखी गई, जिससे फिर बारिश होने कीं संभावना बढ़ रही है। अलग-अलग चार वेदर सिस्टम प्रदेश के मौसम पर असर डाल रहे हैं। इन सिस्टमों से नमी मिलने से हल्की वर्षा हो रही है। खासकर पूर्वी मप्र में बारिश की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का यलो अलर्ट बता रहा है कि पन्ना, सतना, रीवा, छतरपुर, अनूपपुर जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना 

Weather Update Today Monsoon Withdraws from Delhi IMD Rain Alert in States Know Aaj ke Mausam ki Taja Jankari
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में छह जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed