{"_id":"64fe4a386a06dc4ea40857e3","slug":"weather-update-heavy-rain-in-21-states-including-delhi-up-imd-alert-heavy-rainfall-in-uttarakhand-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद
Mon, 11 Sep 2023 09:54 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:54 AM IST
सार
राजस्थान में भारी बारिश के चलते रविवार सुबह झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर के बीच झांसी-दिल्ली ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे से गिट्टी और मिट्टी धंस जाने के बाद आनन फानन ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
भारी बारिश
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच राष्ट्रीय राजधानी समेत 21 राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम से लेकर पूरब और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान में भारी बारिश के चलते रविवार सुबह झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर के बीच झांसी-दिल्ली ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे से गिट्टी और मिट्टी धंस जाने के बाद आनन फानन ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वहीं, वंदेभारत, शताब्दी, गतिमान और राजधानी समेत 20 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सड़कें बनीं तालाब, ट्रैक पर भरा पानी
मुरादाबाद में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। कॉलोनियों में पानी घुस गया। मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक जलमग्न हो जाने से मुरादाबाद-बरेली के बीच रेल संचालन ठप हो गया। इसके कारण काठगोदाम-जैसलमेर, काठगोदाम-देहरादून समेत मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में सड़कों पर पानी, गड्ढे में गिरी कार
गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई कॉलोनियों में पानी घुस गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। गाड़ियां पानी में डूूबी हुई चल रही थीं। लालकुआं में बीच सड़क गड्ढे में एक कार बेकाबू होकर पलट गई।
दिल्ली में 38.6 मिमी बरसा पानी, गिरा तापमान
बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह तक 24 घंटे में 38.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी
तीन दिनों से हो रही बारिश के साथ ही चमोली में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई। बारिश व बर्फबारी से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी में ठंड शुरू हो गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों के अलावा बदरीनाथ धाम के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है।