फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather today news heavy rain alert next two days in mumbai up rajasthan punjab imd prediction

Rain Alert: विदर्भ के कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Fri, 28 Jul 2023 06:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

बीएमसी का कहना है कि अरब सागर में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीएमसी ने गुरुवार को ही मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन
weather today news heavy rain alert next two days in mumbai up rajasthan punjab imd prediction
बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में आज तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अभी तक लगभग मुंबई के सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से ट्रैफिक चल रहा है लेकिन चेंबूर से साउथ मुंबई को जोड़ने वाला ईस्टर्न फ्रीवे पर ट्रैफिक सामान्य है। 
विज्ञापन


बीएमसी ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में आज 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीएमसी का कहना है कि अरब सागर में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीएमसी ने गुरुवार को ही मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन

 

इन राज्यों में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार भारी बारिश का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में एक अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में भी आज भारी बारिश के आसार हैं। इसी तरह दक्षिण में तटीय और उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश और असम मेघायल में जमकर बारिश के आसार हैं।
   

गुजरात के नवसारी में घरों में घुसा बरसात का पानी
गुजरात में बीती रात भारी बारिश हुई है। गुजरात के नवसारी में बारिश के चलते कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। नवसारी में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 

तेलंगाना में बारिश: कांग्रेस ने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया 
तेलंगाना में कांग्रेस ने शहर में भारी बारिश के असर से निपटने में बीआरएस सरकार पर फेल होने का आरोप लगाया। साथ ही शुक्रवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के सामने तेलंगाना शहीद स्मारक से जीएचएमसी कार्यालय तक रैली निकाली। यह विरोध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के आह्वान के बाद किया गया।

इस दौरान पार्टी के नेताओं ने मांग की कि शहर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण काम का नुकसान झेलने वाले गरीबों को प्रति परिवार 10,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाए।

भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने किया दौरा
इस बीच, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शहर में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य किशन रेड्डी ने अंबरपेट और यूसुफगुडा में रोड शो किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद को न्यूयॉर्क और इस्तांबुल जैसा बनाने के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

विदर्भ के कई जिलों में अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट 
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के जिलों में अगले चार दिनों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नागपुर ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, कई गांवों के निवासियों को बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की संभावना की चेतावनी दी गई है।  

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नागपुर ने नागपुर, वर्धा, बुलढाणा, गोंदिया के लिए अगले चार दिनों और चंद्रपुर, गढ़चिरौली, अमरावती के लिए तीन दिनों के लिए और यवतमाल, बुलढाणा, अकोला और वाशिम के लिए दो दिनों के लिए 'यलो' अलर्ट जारी किया है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार के लिए चंद्रपुर, गढ़चिओलरी और यवतमाल के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया गया है।
 
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में अत्यधिक वर्षा दर्ज 
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि यहां अर्धपुर तालुका के दाभाड सर्कल में शुक्रवार सुबह तक 24 घंटों में 255 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में अब तक नांदेड़ में अधिक बारिश हुई है। यहां 148.7 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वाले कई लोगों को गुरुवार को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिन 89 सर्किलों में बारिश मापी गई है, उनमें से 58 में भारी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि नांदेड़ ग्रामीण में 225 मिमी, अर्धपुर के मालेगांव में 216.50 मिमी, मुदखेड के मुगत में 187.75 मिमी, नांदेड़ शहर में 182.25 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
सूरत के महुवा तालुका में 30 घंटे में 302 मिमी बारिश 

बीते 30 घंटों में दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है।  राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि 19 तालुकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बीच सूरत जिले के महुवा तालुका में 302 मिमी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को छोटाउदेपुर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, भरूच और वलसाड जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। दिन में जारी आईएमडी के पूर्वानुमान के हवाले से उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को गुजरात के विभिन्न हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश होगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को पांच जिलों के कलेक्टरों को गोदावरी नदी में बढ़ते बाढ़ के स्तर के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया क्योंकि तेलंगाना के भद्राचलम में जल स्तर मौजूदा 49.6 फीट से बढ़कर 53.81 फीट होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें कहा गया कि डौलेश्वरम में सर आर्थर कॉटन बैराज में बाढ़ के पानी का प्रवाह और बहिर्वाह 13 लाख क्यूसेक से 16 लाख क्यूसेक तक जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसमें होने वाले खर्च की परवाह किए बिना मानवीय स्पर्श के साथ राहत और पुनर्वास सेवाओं का विस्तार करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों को बाढ़ के खतरे के प्रति सचेत रहने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें लोगों को पहले से निकालने का निर्देश दिया, जिसमें राहत शिविरों में उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करना और घर वापस भेजे जाने पर निकाले गए लोगों को 2,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता भी देना शामिल है। पक्के मकानों से प्रभावित लोगों के मामले में, रेड्डी ने अधिकारियों से कहा कि क्षति की सीमा की परवाह किए बिना उनके घरों की मरम्मत के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये दिए जाएं। 

तेलंगाना में बाढ़ के पानी में आठ लोग बह गए, शव मिले 
तेलंगाना के मुलुगु जिले में भारी बारिश के बाद एक नाले में आई बाढ़ के पानी में आठ लोग बह गए और उनके शव मिल गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के एक दूरदराज के गांव के 12 सदस्य गुरुवार को जब सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे तो बाढ़ के पानी में बह गए, लेकिन उनमें से चार ने खुद को बचा लिया। लापता हुए आठ लोगों के शव आज मिल गए। तेलंगाना में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप निचले इलाकों में पानी भर गया है और सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed