फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat Wave Alert in Many States, IMD Rain Prediction for Delhi NCR News in Hindi

Weather Today: गर्मी का सितम जारी, लू की चपेट में कई राज्य, दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिल सकती है राहत

Mon, 17 Apr 2023 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Apr 2023 09:50 AM IST
सार

Weather Report Today : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी इलाकों और उसके आसपास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश का अनुमान है लेकिन पूर्वी यूपी और देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

विज्ञापन
Heat Wave Alert in Many States, IMD Rain Prediction for Delhi NCR News in Hindi
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने आप को पूरी तरह से ढक कर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में गर्मी का सितम जारी है और कई राज्य लू की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, वहीं दक्षिण के राज्यों में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक दो दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि इस दिन हल्की फुल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार से लेकर अगले एक-दो दिनों तक छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी इलाकों और उसके आसपास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश का अनुमान है लेकिन देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद में मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल और उत्तराखंड में 19 अप्रैल को अच्छी खासी बारिश का अनुमान है। इस दौरान इन राज्यों में तेज हवाएं भी चलेंगी। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


लू की चपेट में रहेंगे ये राज्य
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाके लू की चपेट में हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज इस हफ्ते बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज पंजाब और हरियाणा में भी लू चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों में बीते छह दिनों से, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बीते चार दिनों से और बिहार में बीते दो दिनों से लू चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव
16 अप्रैल को देश के उत्तरी पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्यिस तक पहुंचा। पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 अप्रैल को देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। पूर्वी राज्यों में भी तापमान में बदलाव नहीं होगा लेकिन मध्य भारत में अगले दो  दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed