फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Several deaths due to heatwave in three states

Weather: तीन राज्यों में गर्मी ने ली 11 जानें, केरल में बारिश से सात की मौत; बिजली की मांग का बनेगा रिकॉर्ड

Fri, 24 May 2024 05:54 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 May 2024 05:54 AM IST
सार

Weather: देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं। बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, 24 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो प्रचंड गर्मी के नौ दिन होते हैं।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Several deaths due to heatwave in three states
भीषण गर्मी में बढ़ेगी बिजली की मांग - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूरे देश में चरम मौसमी घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। केरल में जहां मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से पांच, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान गंवा दी है।

विज्ञापन


देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं। बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, 24 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो प्रचंड गर्मी के नौ दिन होते हैं। इस दौरान राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राजस्थान, पंजाब व गुजरात में लू और केरल में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात में गर्मी, जबकि तमिलनाडु में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। देश में केवल सिक्किम व अरुणाचल ऐसे राज्य हैं, जिनके लिए विभाग ने चरम मौसम से जुड़ा कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


2,35,000 मेगावाट पहुंची बिजली की मांग
गर्मी के चलते पूरे देश में बिजली की मांग बुधवार को 235 गीगावाट यानी 2 लाख 35 हजार मेगावाट पहुंच गई। यह इस सीजन की अधिकतम मांग है। बिजली मंत्रालय का अनुमान है कि जल्द ही देश में बिजली खपत का सार्वकालिक रिकॉर्ड टूट सकता है, जो सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में मामूली राहत  आज से फिर चढ़ेगा तापमान
राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को यह 43.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

गर्मी से मिली मामूली राहत आज से फिर चढ़ेगा तापमान
राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान में करीब डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार से लेकर सोमवार तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर में बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इससे गर्म हवा का अहसास कम हुआ। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। उधर, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।  

नजफगढ़ में 42 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जाफरपुर में 42, पूसा व पीमतपुरा में 41.3, मुंगेशपुर में 41.5, आया नगर में 41.2 व नरेला में 41.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


हवा से प्रदूषण हुआ कम
राजधानी में हवा की गति बढ़ने से बृहस्पतिवार को एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। बुधवार को एक्यूआई 191 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बृहस्पतिवार को औसतन 18 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed