फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update madhya pradesh some parts cold day including odisha chhattisgarh chances of rain in these states

Weather Update Today : देश के इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच होने जा रही बारिश, मध्यप्रदेश में शीतलहर के आसार

Thu, 13 Jan 2022 08:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 Jan 2022 08:58 AM IST
सार

Rainfall Today, Weather Update:मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों में शीतलहर की संभावना है। इस दौरान लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
weather update madhya pradesh some parts cold day including odisha chhattisgarh chances of rain in these states
आज का मौसम पूर्वानुमान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार सुबह बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बारिश के कारण इन राज्यों में और भी ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर के आसार जताए गए हैं।  ओडिशा में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से बुधवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान और भी अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आज सुबह ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर और शामली के आसपास क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यूपी के मेरठ में भी बारिश की संभावना जताई थी।  
विज्ञापन


इन राज्यों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में 14 जनवरी तक हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और विदर्भ में इस दौरान मध्य बारिश हो सकती है।  वहीं अगले चार-पांच दिनों के दौरान पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में आज सुबह विजिबिलिटी कम
राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 
भारत के इन राज्यों में शीतलहर 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed