फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report Today: Rain alert in Tamil Nadu Puducherry know Delhi, UP, MP, Rajasthan ka mausam in Hindi

Weather Today: तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की आहट, जानें अपने शहर का हाल

Sat, 12 Nov 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 09:46 AM IST
सार

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी, श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी व आसपास के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather report Today: Rain alert in Tamil Nadu Puducherry know Delhi, UP, MP, Rajasthan ka mausam in Hindi
मौसम का हाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। साल खत्म होते-हाते उत्तर भारत में हल्की ठंड दस्तक दे रही है तो कुछ राज्यों में बारिश फिर लौट आई है। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से 12 से 13 नवंबर के बीच प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी, श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी व आसपास के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उनसे कहा गया है कि इस बीच वह समुद्र के करीब न जाएं। मौसम को देखते हुए तमिलनाडु में चेन्नई समेत कम से कम 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।    
विज्ञापन


दिल्ली में 16 नवंबर से कोहरे की दस्तक
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में 16 नवंबर से कोहरा दस्तक दे सकता है। इसी के साथ ही साथ हल्की ठंड भी बढ़ेगी। वैज्ञानिकों ने बताया, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तो अधिकतम 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन व रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज 
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि गाजियाबाद व नोएडा में आने वाले दिनों में कोहरा छाना शुरू होगा। यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 


जम्मू-कश्मीर में भी हो सकती है बारिश 
जम्मू कश्मीर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। घाटी में ठंड का अहसास बढ़ा है। गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed