फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report today, IMD issued red alert for raining in rajasthan and another states

Weather Alert: मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान-बिहार समेत कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Tue, 03 Aug 2021 03:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Aug 2021 03:43 PM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही कुछ राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
Weather report today, IMD issued red alert for raining in rajasthan and another states
भारी बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद से भारी बारिश हो रही है। इस मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही कुछ राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और चार अगस्त तक उत्तराखंड और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार और राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में भी मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


यूपी और एमपी में भी होगी मूसलाधार बारिश
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने  25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, शेओपुर, मोरेना और भिंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें शिवपुरी, ग्वालियर, शेओपुर और दतिया में बचाव कार्य के लिए बलों को तैनात करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के इन जिलों में होगी भारी बारिश
राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां जुलाई में कम बारिश हुई थी लेकिन अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में लगातार तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा पूर्वी राज्य बिहार में लगातार तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed