फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Rain, snowfall and fog again in the next two days, western disturbance will active from today

Weather Report: अगले दो दिन फिर बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर; इस दिन से मौसम बदलने के आसार

Fri, 02 Feb 2024 02:25 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। इस बार यह मौसम शुक्रवार देर रात से बदलेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी और उत्तरी हिस्से के हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते यह मौसम बिगड़ सकता है...

विज्ञापन
Weather Report: Rain, snowfall and fog again in the next two days, western disturbance will active from today
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

बीते दो दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम शुक्रवार को खुल गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की यह नरमी महज 24 घंटे की है। उसके बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से सोमवार तक उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश बर्फबारी और कोहरे के पड़ने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। इस बार यह मौसम शुक्रवार देर रात से बदलेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी और उत्तरी हिस्से के हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते यह मौसम बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि बिगड़े मौसम में एक बार फिर बर्फबारी, बारिश, ओले और कोहरे की मार पड़ सकती है। दौरान जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड और नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के मुताबिक शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम के बिगड़े हालात बने रहने का आकलन किया गया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में शनिवार से लेकर सोमवार तक कहीं-कहीं पर बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान का हिस्सा शामिल है। जबकि शनिवार से लेकर रविवार तक राजस्थान के कुछ हिस्से में ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान 24 घंटे के लिए ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक साथ लगातार दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कोहरे में भी बढ़ोत्तरी का  अनुमान है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के आसार बने हुए हैं। विभाग के वैज्ञानिक आलोक यादव कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही कोहरे, बारिश और बर्फबारी के हालात बनते हैं। चूंकि इस सप्ताह एक के बाद एक लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई थी। इसमें दूसरा विक्षोभ शुक्रवार देर रात से सक्रिय होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed