फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: rain prediction in North India and western costal areas news in Hindi

मौसम का हाल: उत्तर भारत में अगले चार दिन बारिश की संभावना, जानिए बाकी जगहों का हाल

Sun, 18 Jul 2021 03:56 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 18 Jul 2021 03:56 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Weather Report: rain prediction in North India and western costal areas news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आगाह किया कि इससे बाहर रहनेवाले लोग और जानवर हताहत हो सकते हैं।

विज्ञापन


विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 18 से 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद यहां वर्षा में कमी आएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में 18 और 19 जुलाई को तथा उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर 19 जुलाई को अत्यधिक वर्षा का अनुमान है। दिल्ली और चंडीगढ़ में 18 और 19 जुलाई को छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच-छह दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed