फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: low temperature in North India, know all about it

उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, एक सप्ताह तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Sat, 19 Dec 2020 01:08 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 19 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Weather Report: low temperature in North India, know all about it
ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला

देश के उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में सर्द हवा चलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और एक हफ्ते बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। विभाग ने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर तक के पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

विज्ञापन


पहले सप्ताह के दौरान देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब या थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, 'पहले सप्ताह के पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी।' मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन



आईएमडी ने बताया कि पिछले हफ्ते से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन और रात का तापमान गिरकर सामान्य से नीचे चला गया है। दूसरे सप्ताह के दौरान, पहले सप्ताह की तुलना में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। आईएमडी ने बताया कि हालांकि, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य के करीब या उससे थोड़ा ऊपर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड
पश्चिमी हिमालय से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शुक्रवार ‘बेहद ठंडा’ दिन हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। गुरुवार को शहर में ‘बेहद ठंडा’ दिन रहा था क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है और इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

मौसम से संबंधित शहर के आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं पालम स्टेशन ने न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ‘ठंडा दिन’’ उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है। वहीं ‘बेहद ठंडा दिन’ तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में ‘शीत लहर’ चलने का पूर्वानमान है और इसके सोमवार तक जारी रहने की संभावना है। आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान लगातार दो दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। दिल्ली जैसे छोटे इलाकों के लिए शीत लहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण ठंड

पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं कड़ाके की ठंड पड़ी है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान झांसी में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि सबसे कम तापमान रायबरेली के फुरसतगंज में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि शनिवार सुबह प्रदेश में कई स्थानों पर कहीं हल्का और कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी
मध्यप्रदेश के कई भागों में तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि विभाग के मध्यप्रदेश के 30 स्टेशनों में से छह में पारा पिछले 24 घंटे में (गुरुवार सुबह 08.30 से शुक्रवार 08.30 बजे तक) तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि बाकी बचे हुए विभाग के 23 स्टेशनों में इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान तीन से 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

मिश्रा ने बताया कि उत्तर भारत से मध्यप्रदेश की ओर ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे प्रदेश में तापमान गिरा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में अत्यधिक ठंड पड़ रही है। मिश्रा ने बताया कि ने राज्य में अभी कुछ और दिन तक सर्दी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया,जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे रहा रात का तापमान

श्रीनगर शहर और गुलमर्ग पर्यटन केंद्र में न्यूनतम तामपान में आंशिक वृद्धि होने के बावजूद शुक्रवार को कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी-श्रीनगर और उत्तर कश्मीर में मशहूर पर्यटन केंद्र गुलमर्ग घाटी में ऐसे स्थान है, जहां रात के तापमान में गुरुवार को थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई थी।

विभाग के अनुसार घाटी में अन्य सभी मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की । श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 6.4 डिग्री नीचे था और वह इस मौसम की यह सबसे अधिक सर्द रात थी। गुलमर्ग में पारा शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढक गया, जबकि उसकी पिछली रात यह शून्य से 11 डिग्री नीचे रहा था। गुलमर्ग केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया। विभाग के मुताबिक इस केंद्रशासित प्रदेश में माह के आखिर तक ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, वैसे 21-22 दिसंबर को घाटी में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के कीलोंग में पारा माइनस 10 डिग्री तक लुढ़का
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कीलोंग, कल्पा और मनाली शून्य से नीचे के न्यूनतम तापमान में ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे एक डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा। सिंह के अनुसार शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed