{"_id":"5ffda5aed8d79f726a7625fd","slug":"weather-report-imd-issues-orange-alert-for-north-india-plains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : उत्तर भारत में अगले चार दिन चलेगी शीतलहर, जानें दक्षिण का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अलर्ट : उत्तर भारत में अगले चार दिन चलेगी शीतलहर, जानें दक्षिण का हाल
Tue, 12 Jan 2021 07:05 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचते लोग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के वास्ते अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी वर्षा के पूर्वानुमान के साथ ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से कहा गया है कि शुष्क उत्तरी/ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इससे पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश-राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट
विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तथा उत्तरप्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर अगले तीन दिन शीत लहर/ तेज शीतलहर चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विभाग ने 13-16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसने 13 जनवरी के लिए राजस्थान के लिए भी अलर्ट जारी किया है। कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 2-3 दिन वर्षा होने की संभावना है।
ऐसे समझें अलर्ट के रंगों का अर्थ
मौसम की तीव्रता के आधार पर विभाग के चार रंगों के कोड हैं। ऑरेंज अलर्ट मौसम की बहुत ही प्रतिकूल संभावना के लिए तैयार रहने का संकेत होता है। लाल अलर्ट संभावित अत्यधिक प्रतिकूल मौसम से जान-माल के नुकसान की संभावना की चेतावनी होता है। हरा अलर्ट सामान्य मौसम दशा का प्रतीक है और पीला अलर्ट बिगड़ते मौसम पर नजर रखने का संकेत है।