फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather report: Delhi, Uttar Pradesh Odisha and other states weather update news in Hindi

Weather Forecast Updates Today: मार्च में ही शुरू हो गया गर्मी का कहर, जानिए पूरी रिपोर्ट

Tue, 30 Mar 2021 01:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Mar 2021 01:29 PM IST
सार

मार्च का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है और तापमान नई ऊचाइयों को छूने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसने 76 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। जानिए देश के अन्य हिस्सों का हाल।

विज्ञापन
weather report: Delhi, Uttar Pradesh Odisha and other states weather update news in Hindi
आज का मौसम फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

दरअसल, मार्च के महीने के दौरान दिल्ली में इससे ज्यादा गर्मी कभी नहीं पड़ी। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

विज्ञापन


राजस्थान के हालात
दिल्ली के साथ राजस्थान में भी खूब गर्मी पड़ रही है। यहां के अधिकतर शहरों में पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां आने वाले कुछ ही दिनों में लू की शुरुआत होने की आशंका जताई है, जिससे हालात और बिगड़ेंगे। राजस्थान में सोमवार को सर्वाधिक तापमान चुरू में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


ओडिशा में चढ़ा पारा
ओडिशा में भी लोगों का पसीना छूट रहा है।सोमवार को राज्य के कम से कम 13 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना जताई है। ओडिशा के टिटलागढ़ में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। इसके अलावा बारीपदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, बोलनगीर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा और संबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, अंगुल और हीराकुद में 41.1 डिग्री सेल्सियस, मलकानगिरी में 41 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़, तालचर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बालासोर और कटक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में बर्फबारी
देश के कई मैदानी हिस्से जहां अभी गर्मी की समस्या से परेशान होने लगे हैं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने मौसम का मिजाज ठंडा कर रखा है। लाहौल घाटी में होली के एक दिन पहले ही बर्फबारी हुई थी, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यातायात व्यवस्था ठप है, रोहतांग टनल से भी हिमाचल रोजवेज की बसों का परिवहन रोक दिया गया है। 


यूपी में भी रिकॉर्ड गर्मी
गर्मी ने उत्तर प्रदेश में भी रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को यूपी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल मार्च महीना बीते 10 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, यह होली भी दशक की सबसे गर्म होली रही।  बता दें कि यूपी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के लोगों को फिलहाल जल्दी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed