फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Cold wave alert for next five days! Fog blanket will cover Delhi-NCR

Weather Report: अगले पांच दिन कोल्ड वेव का अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर में छाएगी कोहरे की चादर

Tue, 23 Jan 2024 07:27 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 23 Jan 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा भी कम नहीं होगा। अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समिति झारखंड के हिस्सों में कोहरा बना रहेगा...
loader
Weather Report: Cold wave alert for next five days! Fog blanket will cover Delhi-NCR
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

बीते कुछ दिनों से शीत लहर से कांप रहे उत्तर भारत में फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। खासतौर से उत्तर पश्चिम के राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम पारे में भी कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी भी समुद्र तल से कुछ किलोमीटर ऊपर जेट स्ट्रीम हवाएं बरकरार हैं। उसी का असर है कि उत्तर भारत के हिस्से में लगातार ठंड बनी हुई है। हालांकि विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक इस पूरे सप्ताह लगातार ठंड बनी रहेगी। विभाग के अनुसार अभी भी समुद्र तल से दस हजार मीटर की ऊंचाई पर तकरीबन 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह बताते हैं कि इन हवाओं के साथ-साथ पश्चिमी डिस्टरबेंस बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी के चलते न्यूनतम तापमान में एक समानता के बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन परिस्थितियों के चलते न्यूनतम पारा तीन डिग्री से सात डिग्री के बीच बना हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान कुछ जगहों पर 14 से 15 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह पूरा सप्ताह इसी तरह की ठंड के बीच गुजरेगा। लेकिन दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

जेट स्ट्रीम हवाओं की स्पीड के चलते तापमान में गिरावट पर मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक न्यूनतम पारा अपने सामान्य तापमान से दो से तीन डिग्री नीचे ही रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर न्यूनतम पारा ऊपर चढ़ सकता है। इसमें बिहार का पूर्वी हिस्सा और झारखंड के कुछ हिस्सों समेत पश्चिम बंगाल का एक हिस्सा शामिल है। विभाग के मुताबिक बदले हुए इस मौसम में आने वाले गुरुवार से सोमवार के बीच पहाड़ी इलाकों पर बारिश के साथ-साथ कुछ बर्फबारी का भी अनुमान है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन कहते हैं कि हवाओं की रफ्तार भी इस दौरान ज्यादा रहने वाली है। इसी के चलते मैदान इलाकों में गलन भी बढ़ती रहेगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा भी कम नहीं होगा। अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समिति झारखंड के हिस्सों में कोहरा बना रहेगा। बीते दो दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। जबकि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के इन्हीं राज्यों में दृश्यता के शून्य तक जाने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली और एनसीआर के कुछ अलग अलग हिस्सों में शनिवार तक कोहरे के पड़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed