कोहरे की चादर में लिपटा एनसीआरः 81 ट्रेन और 8 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स लेट, कई के रूट बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बुधवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 8 अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइट और 5 घरेलू फ्लाइट को डिले कर दिया गया। तीन फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।
Delhi: 8 international flights delayed and 3 diverted, 5 domestic flights delayed due to poor visibility #fog
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 81 ट्रेनें लेट हैं। वहीं यहां से चलने वाली 21 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
Delhi: 81 trains running late, 21 rescheduled and 3 cancelled due to poor visibility #fog pic.twitter.com/eVWBVOQETE
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
तापमान गिरने की वजह से ठंड पर भी असर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड ने ठिठुरन का एहसास कराना शुरू कर दिया है।
72 घंटे कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मंगलवार को कोहरे और धुंध का आलम कुछ ऐसा रहा कि कई जगह सूरज नहीं दिखा। कोहरे के कारण यूपी के बरेली, लखनऊ, वाराणसी और पंजाब के अमृतसर में दृश्यता 25 मीटर से भी नीचे पहुंच गई। मेरठ, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज में दृश्यता 50 मीटर रही तो लुधियाना, पटियाला, आगरा व नई दिल्ली में दृश्यता 500 मीटर के आसपास रही। सूरज के कोहरे की चादर में छिपने की वजह से दिन का तापमान पिछले दिन के मुकाबले गिर गया।
मौसम वैज्ञानिक रविंद्र विषेन के मुताबिक 7-10 दिसंबर के बीच यूपी में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से नीचे तक गिरेगी। यूपी के अलावा दिल्ली और हरियाणा के में भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में कोहरा 11 दिसंबर तक परेशान करेगा।
इस दौरान 10 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी। अभी 9 डिग्री के आसपास चल रहा तापमान 11-12 दिसंबर को 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। 9 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई केंद्रों पर अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में दिन का तापमान सबसे नीचे 21.1 डिग्री और गुरुग्राम में 26 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में देशभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरियाणा के नारनौल में 5.5 डिग्री और एनसीआर में सबसे कम गुरुग्राम में 8 डिग्री रहा। दिल्ली के लोधी रोड पर 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।