फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD Predict Rainfall in Delhi NCR Relief From Heatwave News in Hindi

Weather Alert: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 के नीचे

Mon, 24 Jun 2024 09:28 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Jun 2024 09:28 AM IST
सार

गर्मी से राहत के बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पारा 40 डिग्री के नीचे चला गया है। हालात मानसून के अनुकूल हैं और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा में भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update IMD Predict Rainfall in Delhi NCR Relief From Heatwave News in Hindi
दिल्ली में बारिश और मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आने से पहले बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भी दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण पश्चिम मानसून देश के आधे से अधिक हिस्से तक पहुंच गया है। रविवार को मानसून लगभग पूरे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। अगले कुछ दिनों में बिहार, झारखंड, गुजरात के शेष हिस्सों व राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन


गुजरात के द्वारका में बारिश, तापमान में गिरावट
गुजरात के द्वारका में भारी बारिश के कारण खंबालिया इलाके में जाम जैसी स्थिति है। कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति है।
तापमान में गिरावट, अगले पांच दिनों तक आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान
रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे पारा गिर कर 40 डिग्री के नीचे आ गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गंगा किनारे वाले बंगाल के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में 25-27 जून, उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम में 24 जून और बिहार, झारखंड व ओडिशा में अगले पांच दिनों तक आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिनों के भीतर कई राज्यों में बारिश के आसार
25-27 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। 26 और 27 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में वर्षा का अनुमान है।

इन राज्यों में पहुंच चुका है मानसून
केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, प. बंगाल, ओडिशा,  सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। इन राज्यों में तेज आंधी और गरज के साथ भारी बारिश भी हो रही है। इन राज्यों के अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भी गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed