फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather news update light rain dust storm in delhi northwest heat wave odisha

Weather News: दिल्ली, राजस्थान में अगले कुछ दिन मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

Tue, 16 May 2023 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 May 2023 09:46 AM IST
सार

दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत में जहां गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी, वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में लू कहर बरपाएगी। 

विज्ञापन
weather news update light rain dust storm in delhi northwest heat wave odisha
दिल्ली में चल रहीं धूल भरी हवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ जगह हल्की बारिश का भी अनुमान है। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना है, जिससे अगले कुछ दिन राहत भरे रह सकते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में चलेंगी धूल भरी हवाएं
सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 16 मई से लेकर 18 मई तक राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं के चलते राजस्थान, दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी हवाएं चलेंगी। जिससे दृश्यता कम रहेगी। राहत की बात ये है कि इससे गर्मी में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


इन जगहों पर सताएगी लू
दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत में जहां गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी, वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में लू कहर बरपाएगी। 

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान है। खासकर असम और मेघालय में बादल जमकर बरस सकते हैं। इनके अलावा बांकुरा, जमशेदपुर और मिदनापुर में भी ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बिजली कड़क सकती है। 19 मई से मौसम में बदलाव के कम ही आसार हैं और उसके बाद लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed