Weather Update: दो दिनों की राहत के बाद फिर चढ़ेगा पारा, दिलाएगा मई-जून वाली गर्मी का एहसास
दिल्ली में मार्च के महीने में ही पारा तेजी से चढ़ने लगा है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च के महीने में इतनी गर्मी क्यों बढ़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान आसनी के असर के कारण दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से राहत थी लेकिन अब आगे पारा तेजी से चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अब मौसम साफ रहेगा एवं पारा तेजी से चढ़ेगा। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। यानी कि मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी जैसा एहसास होगा। मौसम विभाग दिल्ली के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले 1-2 दिनों तक तेज हवाएं चलती रहेंगी। 28 मार्च तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले 5 दिनों तक गुजरात को छोड़कर उत्तर भारत के किसी भी राज्य में लू की चेतावनी नहीं है।
भोपाल और जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।