फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Today, Weather Forcast Today, imd latest update, current temperature in delhi

Weather Update: दो दिनों की राहत के बाद फिर चढ़ेगा पारा, दिलाएगा मई-जून वाली गर्मी का एहसास

Wed, 23 Mar 2022 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Mar 2022 02:04 PM IST
सार

दिल्ली में मार्च के महीने में ही पारा तेजी से चढ़ने लगा है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च के महीने में इतनी गर्मी क्यों बढ़ गई।

विज्ञापन
Weather News Today, Weather Forcast Today, imd latest update, current temperature in delhi
गर्मी का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चक्रवाती तूफान आसनी के असर के कारण दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से राहत थी लेकिन अब आगे पारा तेजी से चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अब मौसम साफ रहेगा एवं पारा तेजी से चढ़ेगा। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। यानी कि मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी जैसा एहसास होगा। मौसम विभाग दिल्ली के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले 1-2 दिनों तक तेज हवाएं चलती रहेंगी। 28 मार्च तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले 5 दिनों तक गुजरात को छोड़कर उत्तर भारत के किसी भी राज्य में लू की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन


भोपाल और जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन


इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed