फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Today, Weather Forcast Today, Imd Latest Update 5 April Current Temperature In Delhi, Heavy Rains To Lash Assam, Meghalay

Weather Update: इन राज्यों में आज तेज आंधी और बारिश के आसार, 'लू' की चपेट में दिल्ली, जानें अन्य शहरों का हाल

Tue, 05 Apr 2022 08:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Apr 2022 08:10 AM IST
सार

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्य जहां लू की चपेट में आ गए हैं वहीं कुछ राज्यों में पारा चढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच गया है। भारी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Weather News Today, Weather Forcast Today, Imd Latest Update 5 April Current Temperature In Delhi, Heavy Rains To Lash Assam, Meghalay
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में जहां लोग लू की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं वहीं कुछ राज्य ऐसे भी है जहां मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश होगी और इस दौरान तेज आंधी एवं बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन


इन राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी  
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से और उससे सटे दक्षिण अंडमान में 6 अप्रैल को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 7 अप्रैल 2022 को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। इस तेज आंधी की रफ्तार बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तेज आंधी चलेगी। इस दौरान बिजली भी गिरने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में चलेगी भीषण लू
बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed