फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Today northwest experiencing heat temperatures are expected to rise this week IMD Alert hindi

Weather: उत्तर-पश्चिम में फिर बदला मौसम का मिजाज, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अहसास; इस हफ्ते बढ़ेगा पारा

Mon, 23 Feb 2026 04:44 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Mon, 23 Feb 2026 04:44 AM IST
सार

Weather News Today: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही और इसकी वजह से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Weather News Today northwest experiencing heat temperatures are expected to rise this week IMD Alert hindi
मौसम में परिर्वतन आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदला है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर जहां बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहां जम्मू-कश्मीर में पारा चढ़ने से दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही और इसकी वजह से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में रविवार को 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी प्रदेश उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। इसके बाद 28 फरवरी तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पिथौरागड़ में हिमालय की चोटियों के साथ ही गुंजी और दारमा घाटियों के गांवों में बर्फबारी हुई। इससे लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय समेत अन्य निचली घाटियों में मौसम खुशनुमा रहा और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे और ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। व्यास घाटी के कालापानी 11,800 फुट और गुंजी 10,500 फुट की ऊंचाई पर इस सीजन की तीसरी, जबकि दारमा में चौथी बार बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी इलाकों, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है, जबकि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गरज के साथ हल्की बारिश होने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में चढ़ने लगा पारा
राजस्थान में मौसम के शुष्क बने रहने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा।

श्रीनगर में तापमान 20 डिग्री के पार पहुंचा
हिमाचल और उत्तराखंड से उलट जम्मू-कश्मीर में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 11.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 24 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।


ये भी पढ़ें: Uttarakhand: मौसम ने फिर ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी से तापमान में गिरावट, जानें मौसम का हाल

धूल भरी आंधी से इंडिगो की फ्लाइट इंफाल डायवर्ट  
असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर तेज धूल भरी आंधी की वजह से अहमदाबाद से 144 यात्रियों को लेकर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को रविवार को इंफाल डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आंधी की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई थी। अचानक इस तरह से मौसम बदलने की वजह से चालक दल ने तुरंत फ्लाइट 6ई-6457 का रास्ता बदलकर उसे डिब्रूगढ़ के सबसे पास मणिपुर की राजधानी इंफाल ले जाने का फैसला लिया। डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे के निदेशक बंगजीत साहा के मुताबिक, अहमदाबाद से गुवाहाटी होते हुए डिब्रूगढ़ आने वाली फ्लाइट 6ई-6457 सुबह 10.20 बजे गुवाहाटी के मशहूर गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। उन्होंने कहा, इसे सुबह 11.15 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरना था।  लेकिन धूल भरी तेज आंधी आ गई।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed