फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather new update today: IMD scientist Dr Soma Sen Roy said many region is likely to get some thunderstorm

Weather Updates: कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में होगी बारिश? बढ़ेगी ठंड, छाएगा घना कोहरा; जानें ताजा अपडेट

Thu, 05 Dec 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 05 Dec 2024 03:17 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडी हवाएं चलेंगी और दिनभर बादल छाए रहेंगे. इस बदलाव के कारण, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है. 

 

 

विज्ञापन
Weather new update today: IMD scientist Dr Soma Sen Roy said many region is likely to get some thunderstorm
Dr Soma Sen Roy - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहाड़ों में बर्फबारी और तेज हवाओं का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। यहां की हवा साफ होने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यहां धुंध छाए रहने के आसार हैं। पहाड़ों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य भारत में भी ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने बताया कि आज कुछ राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इन राज्यों में हो सकती है बारिश
उन्होंने कहा, 'आप आज के मौसम को देखें, तो कुछ नमी बनी हुई है और मध्य भारत पर मजबूत रिज के कारण, हम मुख्य रूप से दक्षिण भारत,  कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा, मध्य तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ गरज के साथ बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद अगले एक-दो दिनों के दौरान पूरे देश में किसी भी बारिश या गरज से मौसम में कोई जरूरी बदलाव होने की संभावना नहीं है।'
विज्ञापन


ठंड बढ़ने की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा, 'सात दिसंबर से कुछ पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे आठ या नौ दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारतीय मैदानी इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पहाड़ी इलाकों- पश्चिमी हिमालय में भी हम सात और आठ को कुछ गरज के साथ बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


छाएगा घना कोहरा, तापमान में आएगी गिरावट
रॉय ने कहा कि अब जो होने की संभावना है, वह यह है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी क्योंकि उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हैं। इसके बाद, जब यह पश्चिमी विक्षोभ करीब आएगा, तो उत्तर भारत में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी हो जाएगी, जिसके कारण हमें उम्मीद है कि कोहरे हो सकता है और तापमान में गिरावट बंद हो जाएगी तथा थोड़ा बढ़ना शुरू हो सकता है।


उन्होंने आगे कहा कि मगर कोहरे की स्थिति फिर से आ सकती है। खासकर 7-8 तारीख के दौरान दक्षिणी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में। अन्यथा पूरे भारतीय क्षेत्र में आसमान साफ रहने, तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होने और मौसम अच्छा रहने की संभावना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed